Sunday 22 January 2023

Ab kyu boli

मनु ने रचना शुरू किया
      अब क्यो! बोली? 
        चुप बैठ गई थी, 
तो क्यो उठ रही
ये किसकी भाषा, 
किसकी बोली? 
   🐷🐷🐷तो दबा ढेर में
आग दिये थे! 
 राख में कँहा छुपी थी
ये तेरी आँखों से
ध ध की, ये जो 
अभी अभी ज्वाला सी होली? 
   कुछ दिन चुप रह जाती, 
  कुछ और सह जाती
   अपने मन की क्यो बोली? 
    सब कुछ तो है? 
  क्या क्यो सोची समझी
 तू ने बतलाया था
मै तो सब भूली, 
  भ्रम में डाल जब
मस्ती तोड़ हमारी
  क्यो ये नई
चादर मन की खोली। 
  समय सदा ही मेरा ही था। 
   निर्णय भी मेरा था
 मेरे मन की
कोई नहीं
बोले तो अब में बोली।

Saturday 7 January 2023

main veg hu teevrata ka

🥰  मै वेग   हूं तीव्रता का , 
जो  तोड़ दे    , मार्ग के हर 
अवरोध को आए तो कोई

मजबूर या आहत करे, 
विचार ही किया  अगर, 
जिजीविषा को कर  खंड खंड । 
मार्ग फिर बना बहुँगी वेग से। 

संकल्प लिया अगर, 
पर खंड में भी मार्ग है
ये वेग हो तो अविरल, 
फिर बहुँगी। 
रुकिए    !  अभी,  निर्णय लिया ही नही रण होगा,
विचार किया ही तो है, 
पुनः कर संकलन हर धार  का, 
वेग को स्थापित  करूँ? 
हो विलीन   अंहद नाद मे,
कल कल,  करती फिर , 
शांत सी संगीत गाती, 
वेग को कर समाहित, 
   शक्ति से गांडीव को ले हाथ मे। 
तोड़ ने के वेग की शक्ति हो, तो बह लो   कौन आता मार्ग मे जो। 
तनिक सा   विश्राम ही तो किया, 
वेग से फिर बहुँगी खुद ही के, 
सुनिश्चित मार्ग पे। 
मुक्ति का संगीत तो, शक्ति का संगीत की साधना हो, 
शांत चित का आनंद हो। 
डरे हुए को क्या शांति, 
जो

 भय युक्त हो।। 
मर्म ज्ञात हो 
वो ही बह पाया है, 
जो वेगको  कर  समाहित, 
शांत हो। 
ये ही तो जो सत्य का आनंद हो।

Dhoop kinchit lag sakti tujhe

🙏धूप किंचित लग सकती, 
तुझे हे सुत,    
छावँ न दे, 
पाऊँगी घनी। 
थाम कर कुछ कदम, 
चल संग मेरी, तर्जनी। 
       जननी हि यदि हार जाती, 
        सृष्टि बनती हि नही। 
       भागती भीड़ मे, 
        मै धविका नही बनी, 
      कुछ सोच कर ही, मै तेरी माता बनी। 
       हिंस को के इस , वन प्रांतरो मे एक बाड़ है 
     मैने चुनी। 
       कुछ सोच कर हि, मै तेरी माता बनी। 
     मूल मे यदि शक्ति है, 
     वृक्ष खुद बढ़ जायेगा, 
      शुद्ध जल लवण दो
       खुद ही जम जायेगा। 
             ये सोच कर हि, 
             मै तेरी जड़ मे जमी। 
    धूप किंचित 🥰🍇 मनु माँ विवस्वान की👍